स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 8 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। वर्तमान में 45 से ऊपर के उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है लेकिन अब सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है।
सरकार 11 अप्रैल से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उन सरकारी एवं निजी कार्यस्थलों पर कोविड-19 टीकाकरण की अनुमति देगी, जहां करीब 100 पात्र लाभार्थी होंगे।
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में कहा है कि अर्थव्यवस्था के संगठित क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक उम्र की काफी आबादी है और कार्यालयों (सरकारी एवं निजी) या निर्माण एवं सेवा में औपचारिक व्यवसाय में शामिल है।
Tags
राष्ट्रीय समाचार