खंडवा– बुरहानपुर- नेपानगर- छनेरा के रेल यात्रियों ,अप डाउनर्स के लिये सबसे अधिक उपयोगी 01057/58 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई अमृतसर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई विशेष, दिनांक 10 अप्रैल से मुम्बई से प्रतिदिन एवं 13 अप्रैल से अमृतसर से प्रतिदिन शुरू होगी ।
लॉक डाउन लगने के बाद से रेलवे ने अनेकों ट्रेनों को बंद कर दिया था। जिसमे मुम्बई – अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस भी शामिल थी यह ट्रेन के बंद होने से अप डाउनर्स नौकरी पेशा वर्ग विद्यार्थी, बहुत ज्यादा परेशानी झेल रहे थे। अब यह 11 अप्रैल से प्रतिदिन ट्रेन सुबह 9 20 बजे खंडवा आगमन कर अमृतसर की ओर प्रस्थान करेंगी।वापसी में इसका समय मे बदलाव किया गया है पूर्व में यह ट्रैन दोपहर 4.25 बजे आती थी अब यह ट्रेन दोपहर 2.25 ही आयेगी इस ट्रेन को जल्द शुरू करवाने की मांग को लेकर जनमंच के चन्द्र कुमार सांड, अनुराग बंसल, जेडआरयूसीसी सदस्य मनोज सोनी ,सुनील जैन ,देवेन्द्र जैन, कमल नागपाल जगदीश चंद्र चौरे, गणेश कनाडे, नारायण फरकले चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों गुरमीत सिंह उबेजा, सुनिल बंसल, गोर्वधन गोलानी आदि ने पिछले दिनों स्टेशन प्रबंधक जी एल मीणा को रेलमंत्री महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया था
Tags
खंडवा समाचार