बुरहानपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज इकबाल चौक पर बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह "शेरा भैया" ने आम नागरिको को मास्क पहनाकर कोरोना महामारी को लेकर जन जागरण अभियान के तहत नागरिकों को मास्क वितरित किए तथा कोरोना जैसी महामारी से दूर रहने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग करने, हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया ।
उक्त अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक बी पी वर्मा, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री काशीराम बडोले एवं नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार