त्योहार का सीजन आ रहा है। आप सावधानी के साथ कैसे होली मिलन करें या होली खेले इस बात की जानकारी हम आपको देने जा रहे है।
परिवार के साथ खेलें होली
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आप जितना लोगों से कम मिलेंगे उतना सुरक्षित रहेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप होली सिर्फ अपने परिवार के साथ खेलें।
भीड़-भाड़ में जाने से बचे
कोरोना वायरल से बचने के लिए होली खेलने के दौरान भीड़ वाली जगाहों पर न जाएं। ऐसी जगह पर संक्रमण का खतरा ज्यादा रहेगा।
पार्टीयों में मत जाएं
आमतौर पर होली के दिन कई जगाहों पर पार्टी का आयोजन किया जाता है।
किसी पार्टी में न जाएं
होली एक ऐसा त्योहार है, जहां लोग मिलकर इसे मनाते हैं। आमतौर पर एक पार्टी का आयोजन किया जाता है और लोग जमकर रंगों से खेलते हैं। हालांकि, ये समय ऐसे आयोजन का हिस्सा बनने के लिए नहीं है। कोशिश करें कि ऐसी पार्टियों में थोड़ी देर के लिए भी न जाएं।
सैनिटाइजर जरुर रखें
कोरोना संक्रमण को फैलता देख सैनिटाइजर अपने साथ हर जगह लें जाएं, इसकी जरुरत आपको तब पड़ेगी जब आप कुछ खाने लगेंगे। इसलिए अपने हाथों को पहले साफ करें, उसके बाद ही किसी भी खाने-पीने की चीजों को हाथ लगाएं। खाने के बाद भी अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करें।
मास्क को पहने
होली जैसे त्योहार पर लोग अक्सर एक दूसरे से मिलते हैं, ऐसे में अगर कोई आपसे मिलने आए तो मास्क ज़रूर पहनें। हर जगह मास्क पहनकर रखें और घर पर ही उतारें।
बच्चों को दें जानकारी
अपने घर के बच्चों को भी इसके बारे में पूरी जानकारी दें कि कोरोना वायरस के लक्षण कैसे होते हैं। साथ ही उन्हें ये भी बताएं कि उन्हें सर्दी खांसी से पीड़ित लोगों से दूर ही रहना है।