म.प्र. जन अभियान परिषद,बुरहानपुर की सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित

बुरहानपुर - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बुरहानपुर की सेक्टर स्तरीय बैठक ग्राम इच्छापुर में सम्पन्न हुई  
बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद इंदौर संभाग के संभाग समन्वयक नवनीत रत्नाकर जी ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को मार्गदर्शन दिया।
सभी समितियां दस्तावेजीकरण पर विशेष ध्यान दें, सभी समितियां प्लान बना कर कार्य करें, नशा मुक्ति, पौधारोपण ,पर्यावरण संरक्षण ,पशु समाधि धाम, जल संरक्षण आदि विषयों को लेकर कार्य करें।
सेक्टर स्तरीय बैठक में जिला समन्वयक दीपक जगताप द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं जन अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।
 उक्त अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति बुरहानपुर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रस्फुटन समितियां नवांकुर समितियां सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 बैठक का संचालन विकासखंड समन्वयक बुरहानपुर अशोक त्रिपाठी द्वारा किया गया बैठक के पश्चात संभाग समन्वयक जी त्रिवेणी का पौधा रोप कर आम जनमानस को हरियाली का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post