कोरोना वैक्सीन के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ? जानें पूरी प्रक्रिया

कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

कोरोना वैक्सीन के लिए आप कोविन वेबासाइट, आरोग्य सेतु ऐप और को-विन ऐप से रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन के लिए अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते तो वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी खुद को रजिस्टर करा सकते हैं.

वेबसाइट और आरोग्य सेतु ऐप से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एक पहचान पत्र की ज़रूरत होगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लिए को-विन वेबसाइट (cowin.gov.in) पर जाएं. यहां पर 'रजिस्टर यॉरसेल्फ' पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर डालें और 'गेट ओटोपी' पर क्लिक करें.

इसके बाद मैसेज में एक ओटीपी प्राप्त होगा. ओटीपी को भरकार वेरिफाई बटन क्लिक करें. ओटीपी वेरिफाई होने पर 'रजिस्टर फॉर वैक्सीनेशन' पेज खुल जाएगा.

पर मांगी गई जानकारियां भरें. साथ ही कौन-सा पहचान पत्र उपयोग करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें. इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक कर दें.

यहां भरा गया पहचान पत्र वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा. अगर आप पहले से बीमारी वाले (कोमॉर्बिडिटीज़) वर्ग में हैं तो यहीं पर अपनी बीमारी भी दर्ज करें और वैक्सीनेशन के समय एक मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा.

रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर आपकी अकाउंट डिटेल्स यानी जानकारियां दिखने लगेंगी. यहां पर आप उसी मोबाइल नंबर से तीन और लोगों को भी वैक्सीनेशन के लिए जोड़ सकते हैं.

यहां से अप्वाइंटमेंट के लिए कैलेंडर जैसे आइकन पर क्लिक करें. इस पर शेड्यूल अप्वाइंटमेंट लिखा आएगा. यहां से एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर वैक्सीन के लिए सेंटर और तारीख चुन सकते हैं. इसके बाद कंफर्म बटन पर क्लिक करने पर अप्वाइंटमेंट सेक्सेसफुल का मैसेज आएगा.

आप अप्वाइंटमेंट के दिन से पहले अप्वाइंटमेंट की तारीख भी बदल सकते हैं.

इसी तरह आप आरोग्य सेतु ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में दिए गए 'कोविन' आइकन पर क्लिक करें.

इसके बाद 'वैक्सीनेशन' विकल्प पर क्लिक करने पर 'रिजस्टर नाउ' के विकल्प पर क्लिक कर दें. यहां फोन नंबर दर्ज करने पर ओटोपी आएगा. ओटीपी आने पर आगे की प्रक्रिया वेबसाइट की तरह ही पूरी कर लें.

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते तो वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी खुद को रजिस्टर करा सकते हैं. इसके लिए वैध पहचान पत्र और पहले से कोई बीमारी वाले लोगों को मेडिकल सर्टिफिकेट ले जाना होगा.

इस बार टीकाकरण सरकारी और प्राइवेट केंद्रों पर हो रहा है. वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा.

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post