जिला परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही...ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियों की,की गई चेकिंग

बुरहानपुर - 12-फरवरी-2021
जिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा चैकिंग संबंधी कार्यवाही की गई। 
जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश भूरिया ने बताया कि, प्राप्त निर्देशों के परिपालन में आज इंदौर-ईच्छापुर मार्ग पर ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियों की चेकिंग की गई। 
इस दौरान जिन ट्रॉलियों में पंजीयन के अतिरिक्त किसी प्रकार का परिवर्तन किया गया है। उन पर कार्रवाई की गई एवं अतिरिक्त अटैचमेंट को हटाया गया तथा ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगवाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post