कलेक्टर ने नेपा मिल का भ्रमण कर देखी कार्यप्रणाली नेपानगर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बुरहानपुर | 12-फरवरी-2021
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह  ने नेपा लिमिटेड के सीएमडी श्री सौरभ देव और नगर पालिका परिषद नेपानगर अध्यक्ष श्री राजेश चौहान के साथ संयुक्त रूप से नेपानगर का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा संचालित पेयजल योजना फ़िल्टर प्लांट निर्माण कार्य को शुरू करवाया।
नेपानगर को शुद्ध एवं साफ-सुथरा पर्याप्त मात्रा में जल प्राप्त हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट के निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के इंजीनियर श्री बंसीलाल जायसवाल एवं श्याम कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक श्री महेश पटेल जैकी आदि उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान बुधवारा मार्केट में बनने वाले हॉकर्स जॉन हेतु वन विभाग से एनओसी मिलने के विषय में नगर परिषद् नेपानगर अध्यक्ष श्री चौहान द्वारा कलेक्टर से चर्चा की गई ताकि शीघ्रता से हॉकर्स जोन निर्माण किया जा सके, जिससे नेपानगर के जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकें।
इस अवसर पर नेपानगर एसडीएम श्री दीपक चौहान, तहसीलदार श्री सुंदरलाल ठाकुर तथा नगर पालिका सीएमओ श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नेपा मिल का भ्रमण कर देखी कार्यप्रणाली
कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने नेपानगर भ्रमण के दौरान नेपानगर कागज कारखाना का भ्रमण कर यहां की कार्यप्रणाली देखी। इस दौरान नेपा लिमिटेड के सीएमडी श्री सौरभ देव ने कलेक्टर को कारखाने से संबंधित कार्यपद्धति से अवगत कराया तथा आवश्यक जानकारी प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post