किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा समर्पण राशि का सौपा गया चेक

खंडवा किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी की विशेष मौजूदगी एवं मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य में किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत 11111 रुपये की समपर्ण राशि का एक चैक हिसाब प्रमुख अरविंद गुरुजी, मनीष साकल्ले एवं जितेंद्र तिवारी को सौपा गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आज आप हम सब जानते हैं कि हमारी आंखों के सामने ही हमारे आराध्य देव भगवान श्रीरामजी का भव्य मंदिर बन रहा है। पर एक पीढ़ी वो भी है जिसने इस सपने को देखा, मन्दिर निर्माण का संकल्प लिया और ये सन्देश ज़न-जन तक पहुंचाया। 
इस पुनीत कार्य में सहयोगी के रुप में संघ के पं. प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, हुकुमचंद चौहान, आरके चौरे, मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, सुनील सोमानी, शिवनारायण लाड, प्रदीप तिवारी, निर्मल मंगवानी, पं. राम उपाध्याय, दिनेश बरोले, श्री राम कुशवाहा, दुर्गेश तिवारी, किरण दुबे, माया सोलंकी, संजय पाठक, शोभा चौहान आदि सहित संघ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post