● ज्यादा से ज्यादा ताज़ा फल व हरी सब्जियां लें।
● कम वसा (फैट) वाले डेयरी उत्पाद
● साबुत अनाज वाले उत्पाद खाएं।
◆ नट्स, बींस और दाल
● प्लांट रहित तेल, जैसे ऑलिव ऑयल
● सूख मेवे और फलियां खाएं।
● अगर चॉकलेट खाने का मन हो तो केवल डार्क चॉकलेट खाएं, लेकिन सीमित मात्रा में।
इन तमाम खाद्य पदार्थों में सैचुरेटेड फैट कम होने के साथ कैलोरी की मात्रा कम होती है। लेकिन उसमें नमक और चीनी नहीं होनी चाहिए।
फास्ट फूड & फ्राइड फूड
बॉक्सड फूड
केन्ड फूड (वेजीस व बींस को छोड़कर, वहीं वैसे खाद्य पदार्थ जिनमें सॉल्ट नहीं डाला हो)
कैंडी
चिप्स
प्रोसेस्ड फ्रोजन मिल्क
कूकीज और केक
बिस्किट्स & आईस्क्रीम
मेयोनीज और कैचअप
रेड मीट (यदि खाएं तो कम मात्रा में)
धूम्रपान & शराब
हाइड्रोजेनरेटेड वेजिटेबल ऑयल (इनमें ट्रांस फैट होता है)
मुलायम मांस
पिज्जा, बर्गर, हॉट डाग
हृदय रोग डायट प्लान के लिए व स्वस्थ्य हार्ट के लिए जरूरी है कि आप सैचुरेटेड फैट का जितना संभव हो कम सेवन करें, वहीं ट्रांस फैट का सेवन न करें। ट्रांस फैट हाइड्रोजेनेटेड ऑयल में पाया जाता है। रोजाना इसकी कुल कैलोरी का सिर्फ छह फीसदी ही सैचुरेटेड फैट का सेवन आप कर सकते हैं। यदि आपको हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या है तो इसपर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। अपने ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए रोजाना सोडियम इनटेक को 1500 एमजी या इससे भी कम करें। चाय या कॉफी जिसमें कैफीन होता है उसके सेवन को लेकर डॉक्टरी सलाह लें। यदि सेवन करते भी हैं तो इसमें क्रीम, मिल्क या चीनी मिलाए बिना ही सेवन करें।
Tags
स्वास्थ्य समाचार