केन्द्रीय बजट से अर्थव्यवस्था में होगा नई ऊर्जा का संचार : लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव

भोपाल - लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि कोविड-19 महामारी  के इस दौर में केंद्रीय बजट 2021-22 से देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह  जन आकांक्षाओं पर आधारित बजट है।  इस बजट में भारत सरकार द्वारा किसानों के हित और कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।  देश में अधोसंरचना विकास के लिए 20 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान सरकार की मंशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 'उज्जवला रसोई-गैस योजना' के तहत एक करोड़ नए उपभोक्ताओं को नि:शुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराने तथा 'वन नेशन-वन राशन' को पूरे देश में लागू करने जैसे महत्वपूर्ण जन हितैशी  निर्णय इस बजट में लिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post