भोपाल - आयुष (स्वंतत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे ने सोमवार को मंत्रालय से प्रदेश के 100 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का ऑनलाइन शुभांरभ किया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष हेल्थ सेंटर के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती करलिन खोंगवार देशमुख भी उपस्थित थीं।
भारत सरकार से प्रदेश के लिये 362 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें से प्रथम चरण में आज 100 सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर में आयुष चिकित्सा के साथ योग, पंचकर्म एवं पैथालॉजी की सुविधाएँ भी उपलब्ध होगी। आमजन को उनकी दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं प्रकृति परीक्षण कर रोगों से बचाव तथा रोग होने पर आहार-विहार की जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी। सेंटर में औषधीय पौधों के हर्बल गार्डन बनाये गये हैं। औषधीय पौधों के उपयोग से रोगों की रोकथाम की जानकारी तथा उन्हें घर में लगाने एवं उनकी खेती के लिये प्रेरित किया जायेगा।
Tags
प्रदेश समाचार