सरफ़रोज़ फ़िल्म के ऐक्टर हिमायत अली बुरहानपुर में...बुरहानपुर में जन्में ऐक्टर ने मुंबई को बनायी कर्मभूमि

बुरहानपुर - मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को बुरहानपुर जिले ने कई कलाकार दिए हैं उनमें से एक नाम है हिमायत अली जी का, जिनका जन्म बुरहानपुर में ही हुआ था।
दिल में कुछ करने की इच्छा और अपनी पहचान देश के कोने कोने में हो साथ ही अपने अंदर छुपी हुई कला को बाहर निकालने के लिए हिमायत अली एक्टिंग के लिए बुरहानपुर से मुंबई पहुंचे।
मात्र 10 घंटे के सफर से शुरू हुआ यह सफर 27 साल तक जारी रहा इस दौरान हिमायत अली ने अपनी पहली फिल्म सरफरोज में आमिर खान के साथ काम किया इसके बाद अजय देवगन के साथ दक्षिण और जूही चावला के साथ चौक डस्टर में विलेन की मुख्य भूमिका निभाई। क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया जैसे सीरियलों में भी काम कर चुके हैं।
अपने परिवार के शादी समारोह में सम्मिलित होने उमेर काजी के घर बुरहानपुर पहुंचे तो उन्होंने यहां पहुंच कर अपने मित्र मुस्ताक अली "बट्टू" और साथी कलाकार हनीफ खान से मुलाकात की।
हिमायत अली ने विशेष चर्चा के दौरान कहा कि बुरहानपुर के कलाकारों में अच्छी प्रतिभा है उन्हें मुंबई जाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि अगर आप में कोई कला है तो आप भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post