बुरहानपुर - अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो उन्हें अभी से निपटाना शुरू कर दें क्योंकि मार्च माह में कुल 11 दिन बंद रहेंगे। मार्च माह में होली के त्योहार के अलावा भी कई दिन ऐसे हैं, जब अलग-अलग राज्यों में विशेष पर्व व त्योहार पर स्थानीय अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले बैंक के अवकाश के बारे में जरूरी जानकारी जरूर ले लें। मार्च माह में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की इस लिस्ट को एक बार जरूर देख लें -
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर पर नजर डाले तो देखेंगे कि मार्च में होली और महाशिवरात्रि को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 4 रविवार और 2 शनिवार भी बैंकों में अवकाश रहेगा
- 5 मार्च 2021: चापचर कुट के उपलक्ष्य में मिजोरम के बैंकों में अवकाश रहेगा
- 11 मार्च 2021: महाशिवरात्री के अवसर पर अवकाश
- 22 मार्च 2021: बिहार दिवस की बिहार प्रदेश में छुट्टी
- 29 और 30 मार्च 2021: होली की छुट्टी रहेंगे।
हड़ताल के कारण भी प्रभावित रहेंगे बैंक
इन सभी छुट्टियों के अतिरिक्त बैंक हड़ताल के कारण भी काम प्रभावित रह सकता है। बैंक कर्मचारियों के 9 संगठनों का शीर्ष निकाय UFBU ने सार्वजिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में 15 और 16 मार्च को भी बैंक बंद रह सकते हैं। ऐसे में कोशिश यह करें कि ज्यादा से ज्यादा काम इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर लिया जाए।