रस्सी कूदने के 10 फायदे जो आपके शरीर को रखेंगे फिट और एक्टिव

बुरहानपुर - प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक व एक्सरसाइज़ के शौकीन लोगों का मनपंसद वर्कआउट है जॉगिंग और रस्सी कूदना।ताप्ती नदी के घाट पर प्रातः एक्सरसाइज़ कर रहे शैलेंद्र बृहस्पति, श्याम लाड़, अरुण पिंगले और घनश्याम मोरे ने बताया कि रस्सी कूदने के बहुत से फायदे हैं,देखने मे यह सिंपल,आसान और बहुत मज़ेदार वर्कआउट है साथ ही यह आपको बहुत सारी कैलोरी बर्न करने और मोटापा कम करने में मदद करता है।

डॉ. अग्रवाल के अनुसार आइए जानते हैं कि रस्सी कूद से क्या फायदे हैं -

1. हड्डियों को बनाता है मजबूत -

35 वर्ष की आयु के बाद बोन मास कम हो जाता है, और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बोन लॉस अधिक तेजी से होता है। इसलिए रस्सी कूदना फायदेमंद हो सकता है। इससे हड्डियों की ताकत बढ़ती है। रस्सी कूदने से हड्डियों के जोड़ एक्शन में होते हैं जिससे इनमें पर्याप्त लुब्रिकेशन होता है। इससे ये काम करते रहते हैं और एक जगह जमते नहीं।

2. बढ़ता है स्टेमिना -

नियमित रस्सी कूदना आपके स्टेमिना और एंड्योरेंस को बढ़ा सकता है। यह आपकी विभिन्न एक्टिविटी करने की ताकत और क्षमता को बढ़ाता है और फिजिकल एक्टिविटी करते हुए सांस फूलने की तकलीफ में मदद करेगा।


3.  लचीलापन,
चुस्ती और संतुलन बढ़ता है -

बहुत से मार्शल आर्ट्स आर्टिस्ट, एथलीट, मुक्केबाज और टेनिस प्लेयर ऐसे हैं जो स्किपिंग को अपने ट्रेनिंग सेशन में शामिल करते हैं। फ़ुटवर्क, संतुलन और चुस्ती जैसे फंक्शनल मूवमेंट्स को बेहतर बनाने के लिए स्किपिंग सबसे अच्छा व्यायाम है।

4. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य -

रस्सी कूदना दिमाग में रक्त संचार को बढ़ाता है जिससे चिंता और तनाव जैसी मानसिक समस्याओं में मदद कर मिल सकती है। यह कॉगनिटिव फंक्शन्स को भी बेहतर करने में मदद करता है।

5. वजन कम होता है -

वजन कम करने और कैलोरी बर्न करने के लिए रस्सी कूदना एक बेस्ट कार्डियो वर्कआउट है। हर रोज 30 मिनट के लिए रस्सी कूूदने से लगभग 300 कैलोरी बर्न की सकती है जिससे आप हर सप्ताह के लगभग आधा किलो वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको लगातार 30 मिनट के लिए स्किपिंग करना है और अपनी डाइट से 400 कैलोरी कम करनी हैं।

6. रक्त संचार बेहतर -

रस्सी कूदना एक बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज है। रस्सी कूदने के सबसे अच्छे फायदों में से एक है कि यह आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। जब आप रस्सी कूदते हैं तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है जिससे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। साथ ही इससे दिल को रक्त को बेहतर तरीके से पंप करने में मदद मिलती है।

7. फुल बॉडी वर्कआउट -

रस्सी कूदने से आपके पूरे शरीर को फायदे मिलते हैं। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है जो कि शरीर के हर हिस्से को टारगेट करता है और सभी हिस्सों की मसल्स को बिल्ड करने में मदद करता है। स्किपिंग के दौरान विशेष तौर पर एब्डोमिनल मसल्स, पैर, कंधों, काव्स और आर्म्स की मसल्स इस्तेमाल होती हैं।

8. त्वचा को सुंदर बनाता है -

त्वचा को सुंदर और खूबसूरत बनाने के सीक्रेट्स में से एक है एक्सरसाइज करना। हम जानते है कि बिजी शेड्यूल होने के कारण हम सभी को जिम जाने का समय नहीं मिलता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप एक्सरसाइज ही ना करें और जब बात स्किन बेनेफिट्स की हो तो यह बोनस पॉइंट हो जाता है। रस्सी कूदने से आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है। भले ही आप रोजाना 15 मिनट के लिए रस्सी कूदें, लेकिन इससे शरीर में रक्त संचार बढ़ता जिससे स्किन को अधिक पोषक तत्व मिलते और पसीने के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

9. ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में मदद -

रस्सी कूदने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को दूर रखने में मदद मिल सकती है। यह शरीर में बोन डेंसिटी को बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स हर रोज नियमित रूप से 15-2 मिनट के लिए रस्सी कूदने की सलाह देते हैं। 

10. सस्ता-सुलभ वर्कआउट -

रस्सी कूदने के लिए ना तो आपको किसी तरह की मशीन या उपकरण की जरूरत है और ना ही इसके लिए आपको जिम जाने। इसलिए यह वर्कआउट एक ज़ीरो कॉस्ट वर्कआउट है जिसके लिए आपको कोई जिम मेंबरशिप नहीं लेनी है बल्कि अपने घर के कम्फर्ट में ही आप इसे कर सकते हैं।

मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करे 👈


Post a Comment

Previous Post Next Post