● देश को मिले दो दो कोरोना वैक्सीन
● DCGI ने दी पब्लिक यूज की इजाजत
● 2 जनवरी को हुआ देश में टीकाकरण का ड्रई रन
नई दिल्ली - कोरोना वैक्सीन पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी कि DCGI ने बड़ा ऐलान किया है.
DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की अंतिम मंजूरी दे दी है.
अब ये वैक्सीन देश में आम लोगों को लगाए जा सकेंगे.
DCGI के निदेशक वीजी सोमानी ने बताया कि दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इसका इस्तेमाल इमरजेंसी की स्थिति में किया जा सकेगा. DCGI के मुताबिक दोनों ही वैक्सीन की दो दो डोज इंजेक्शन के रूप में दी जाएगी.
इन दोनों वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के तापमान में सुरक्षित रखा जा सकेगा.
DCGI के निदेशक वीजी सोमानी ने कहा कि Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने 1 और 2 जनवरी को कोविशील्ड और कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की सिफारिश की थी.
Tags
राष्ट्रीय समाचार