बुरहानपुर-2जनवरी 2021- आज जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ग्राम बम्बाड़ा में संचालित गौशाला निरीक्षण के लिए पहुंचे ।
इस दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बडोले एवं अन्य संबंधित शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
उन्होंने गौशाला का सूक्ष्मता से अवलोकन किया एवं उसकी क्षमता की जानकारी प्राप्त की।
गौशाला को और बेहतर रूप से संचालित करने एवं ऐसे कार्य करने जिससे गांव के स्वयं सहायता समूह को लाभ पहुंचे के निर्देश दिए।
आसपास का वातावरण स्वच्छ सुंदर एवम् हरा भरा रहे इस उद्देश्य के लिए पौधारोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणजन भी उपस्थित रहें एवम् उनसे चर्चा भी की गई।
Tags
बुरहानपुर समाचार