महिला जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन

बुरहानपुर - राज्य शासन की मंशा अनुसार प्रदेश भर में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में बुरहानपुर में भी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइफ ऑफ फॉर हीइम्यूनिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वधान में खत्री गुरुद्वारे में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली थाना प्रभारी, तस्लीम मर्चेंट,मंसूर सेवक,एस आई पूजा मोरे, आरक्षक गोविंद सिंह सावनेर, आरक्षक रिजवान कुरेशी, महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर सहित क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
तस्लीम मर्चेंट और एस आई पूजा मोरे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सम्मान और महिलाओं को उनके अधिकारियों की जानकारी देना ताकि वे समाज में बदलाव ला सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post