थाना शिकारपुरा द्वारा इंपीरियल स्कूल मेंऔर थाना शाहपुर द्वारा आम जन के बीच में नारी "सम्मान" जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर - मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नारी जागरुकता अभियान " सम्मान" के तहत थाना शिकारपुरा टीम द्वारा थाना क्षेत्र की इंपीरियल स्कूल में छात्रों को सम्मान अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु जागरूकता संवाद किया जा रहा है। 
वहाँ विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नारी सम्मान और नारी सुरक्षा के बारे में हमारे कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं शाहपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में आमजन के बीच जा कर पोस्टर्स के माध्यम से जनसंवाद किया गया। और जो नारी सुरक्षा के लिए अपने सामाजिक कर्तव्यों को निभाये वही रियल हीरो है इस बारे में बताया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post