आम लोगों में वैक्सीन के प्रति अविश्वास दूर करने के लिए मोदी समेत राज्यों के मुख्यमंत्री लगाएंगे टीका

नई दिल्ली। भारत के पीएम नरेंद मोदी दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम एवं राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। आम लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास जगाने हेतु पीएम एवं बाकी नेता वैक्सीन लगवाएंगे। जानकारी के मुताबिक टीकाकरण की शुरुआत वाले दिन खुद मोदी ने कहा था कि वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी के तहत वो खुद भी टीका लगवाएंगे। 

इसके साथ ही जानकारी है कि भारत के दूसरे बड़े चेहरे भी जैसे गृहमंत्री अमित शाह, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी टीका लगवाएंगे। 50 वर्ष से ऊपर से सभी सांसदों और विधायकों को भी कोरोना वैक्सीन प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण में सुरक्षा बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देश में दूसरा चरण कब से शुरू होगा। 

भारत में अभी कोरोना टीकाकरण का पहला चरण चल रहा है। इस चरण में स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका प्रदान किया जा रहा है। पहला चरण जोर शोर से लॉन्च होने के पश्चात भी आम लोगों में वैक्सीन को लेकर भय का माहौल है। इसी डर को दूर करने और लोगों में वैक्सीन के प्रति यकीन बढ़ाने के लिए अब मोदी सहित अन्य लोग भी वैक्सीन लगवाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post