भोपाल मध्य प्रदेश की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने वाले माफियाओं और अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने के लिये प्रदेश सरकार ने एक नया विभाग गठित कर दिया है।इस विभाग का काम होगा कि, ये सूबे की सभी सरकारी ज़मीनों का हिसाब तो रखेगा ही, साथ ही साथ अतिक्रमण या विवाद की स्थिति में उसे विभागीय स्तर पर सुलझाने का काम भी करेगा। सरकार की ओर से इस विभाग का नाम 'लोक परिसंपत्ति प्रबंधन' रखा गया है।