बहुत ज्यादा और बार बार प्यास लगना
अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार लगती है और उसके बाद लगातार बाथरूम जाना पड़ रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह टाइप-2 डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
घाव ठीक न होना या देर से ठीक होना
अगर आपके शरीर में कहीं घाव है और वो जल्दी ठीक नहीं हो रहा है तो ऐसा खून में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।
धुंधला दिखना
डायबिटीज के कारण इंसान की आंखें भी खराब हो सकती हैं। अगर आपको भी आंखों के सामने काले रंग के धब्बे तैरते नजर आने लगें या फिर धुंधला दिखने लगे तो हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो। ऐसे में आपको डॉक्टर से जांच कराने की जरूरत है।
पैरों में सूई या पिन गड़ने जैसी झनझनाहट महसूस होना
कई लोगों को ऐसा महसूस होता है कि जैसे वो रूई के फाहों पर चल रहे हैं या फिर नुकीले पत्थरों पर चल रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
अचानक वजन कम होना
अगर आप अच्छे से खाना-पीना सब कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपका वजन अचानक कम होते जा रहा है तो संभल जाएं, क्योंकि यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
थकान व सुस्ती महसूस होना
अगर पूरी नींद लेने के बाद भी आपको थकान महसूस होती है तो ये भी चिंता का विषय हो सकता है. दरअसल, डायबिटीज से पीड़ित लोगों के शरीर में कार्बोहाइड्रेट सही तरह से ब्रेक नहीं हो पाता है. इस वजह से खाने से मिलने वाली एनर्जी शरीर को पूरी तरह से नहीं मिलती है. एनर्जी न मिलने की वजह से शरीर में थकावट का एहसास होता है. अगर आपको भी अधिक थकान महसूस होती है तो बेहतर होगा आप अपनी जांच करा लें.
अन्य
इसके अलावा अन्य समस्या जैसे आपको शरीर के किसी भी हिस्से में लाल निशान, खुजली, सूजन महसूस हो। पैरों में सूजन या ज्यादा भूख लगना आदि।