भोपाल - मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 का टाइम टेबल जारी कर दिया है।
एमपीबीएसई अप्रैल-मई में मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 (MP Board Exam) का आयोजन करने जा रहा है।
एमपी बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई 2021 तक चलेगी।
वहीं एमपी बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा 01 मई से लेकर 18 मई 2021 तक आयोजित की जाएगी।
सभी परीक्षाएं बताई गई तारीख में सुबह 8 से दिन के 11 बजे तक संचालित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड (Offline) पर ली जाएंगी।
Tags
प्रदेश समाचार