खंडवा। मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में पुलिसकर्मी एवं समाजसेवियों का सम्मान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला के नेतृत्व में संघ के सदस्यों द्वारा जिला यातायात थाना पहुंचकर उपपुलिस अधीक्षक संतोष कोल एवं सुबेदारों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ जिला प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सम्मान समारोह के मौके पर संघ के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पंकज लाड़ ने कहा कि कोरोना संकट काल के दौरान नागरिकों को बचाव के लिए जहां दूर-दूर तक कोई साथ दिखाई नहीं दे रहा था वहीं यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए सराहनीय कार्य किए। यह सम्मान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ द्वारा बीएस पटेल बीड़ी परिवार के सौजन्य से वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर संघ द्वारा यातायात डीएसपी संतोष कोल, सूबेदार ज्योति सूर्यवंशी, सूबेदार धरम जामोद, सूबेदार देवेंद्र सिंह परिहार, सूबेदार नितिन निगवाल आदि को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर मध्यप्रदेश मीडिया संघ का आभार व्यक्त करते हुए श्री कोल ने इसे संघ का सराहनीय कार्य बताया। इस अवसर पर मप्र मीडिया संघ व खंडवा पत्रकार जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला, सुनील जैन, पंकज लाड़, गोपाल गीते, लोकेश पचोरी, निर्मल मंगवानी, मनीष गुप्ता, शेख रेहान, इमरान खान, अभिनेश सिंह, आनंद बुंदेला, कन्हैया मंडलोई, अनवर मंसूरी, सावन पाटील, नितिन झंवर, मयंक पटेल, सुनिल केलाहरकर, गौरव सोमानी सहित संघ के सदस्य मौजूद थे।
Tags
खंडवा समाचार