बुरहानपुर - मीसा (मेंटेनेंस ओफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) के तहत आपातकाल में जेलों में बंद मीसाबंदियों का स्वागत व सम्मान कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।
बुधवार को बुरहानपुर पधारे लोकतंत्र सेनानियों मीसाबंदियों का भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में स्वागत किया गया।
मीसा बंदी वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शेंडे बुरहानपुर, सुरेंद्र अग्रवाल खंडवा, राजेंद्र गंगराड़े खंडवा, देवीलाल यादव खंडवा, विश्वनाथ महाजन धामनगांव, फकीरा जयराम महाजन, पातोंडा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे थे।
इस दौरान उनका भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मान पाकर मीसाबंदियों ने कहा कि हम अभिभूत हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार