जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजन-9 जनवरी को

बुरहानपुर/ 06 जनवरी 2021/- आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण के अंतर्गत 9 जनवरी, 2021 को शासकीय सुभाष हा. से. स्कूल बुरहानपुर में प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उक्त मेला में औरंगाबाद, गुजरात, इंदौर, महँू, जलगांव, रायसेन, भोपाल, खरगोन एंव बुरहानपुर की कम्पनियाँ युवक व युवतियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार उपलब्ध करायेंगी, साथ ही मेला कार्यक्रम में स्वरोजगार के विभाग एवं कौशल प्रशिक्षण संबंधित संस्थान भी उपस्थित होकर स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संबंधित जानकारी देंगे।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कैलाश वानखेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला कार्यक्रम में महिलाओं एवं दिव्यांगों का विशेष ख्याल रखा जायेगा। रोजगार मेला का आयोजन कोविड-19 के गाईडलाईन का पालन करते हुये किया जावेगा। मेला मंे बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जावेगा।
रोजगार मेला में प्लेसमेट हेतु कंपनियों की जानकारी निम्नानुसार है-
मारुती सुजुकी मोटर्स प्रा.लि. गुजरात, नवशक्ति बायोक्राप केयर साईंस इंदौर, नवभारत फर्टीलाईजर प्रा लि. इन्दौर, नवकिशन बायो प्लान जलगांव, शिवशक्ति बायोटेक प्लांट इन्दौर, बिरला सन लाईफ इंश्योरेस बुरहानपुर, क्यूक फोर्स सिक्योरिटी सर्विसेस प्रा.लि. औरंगाबाद एवं एल.एन.टी कंसट्रक्शन स्कील ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अहमदाबाद कम्पनियों के द्वारा केवल पुरुषों की लिए ट्रेनी, मार्केटिग एक्जीक्यूटिव, सेल्समेन, एरिया मेनेजर, एजेंसी मेनेजर, अभिकर्ता, आपरेटर सिक्योरिटी, कंसट्रक्सन एवं टेक्नीशियन जैसे पदों पर भर्ती की जावेगी। महिमा फाइवर्स प्रा.लि. (अशोका फाईनस्पेन) खरगोन कम्पनी के द्वारा केवल महिलाओं के लिये आपरेटर के पद, रिलाईस लाईफ इन्सुरेंस बुरहानपुर, भारतीय जीवन बीमा निगम बुरहानपुर, डीडीयूजीकेवाय ड्रीमदीयर एजूट्रेक प्रा.लि. महू, डीडीयूजीकेवाय ड्रीमवीयर एजूट्रेक प्रा.लि. इन्दौर, वर्धमान यान प्रा.लि. रायसेन, मण्डीदीप/भोपाल कम्पनियों के द्वारा पुरुष और महिला दोनों के लिये ट्रेनी, सेल्समेन, एरिया मेनेजर, बीमा अभिकर्ता, आपरेटर सिक्योरिटी, आपेरटर, मशीन आपरेटर, कंसट्रक्सन एवं टेक्नीशियन जैसे पदों पर भर्ती की जावेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वानखेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 35 वर्ष की उम्र के जो 5 वीं से 12 वीं पास हो, स्नातक, स्नाकोत्तर, आईटीआई प्रशिक्षित हो उनको उनकी  योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post