"सम्मान" अभियान के तहत नेपानगर पुलिस द्वारा महिला जागरुकता हेतु जन संवाद किया
byडॉ मनोज अग्रवाल (संपादक)-
0
बुरहानपुर - थाना नेपानगर पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत गिट्टी खदान क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें कमजोर वर्ग की महिलाओं को महिला अपराध से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई एवम् महिला जागरुकता अभियान" सम्मान" को लेकर जन संवाद किया गया।