गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी होगी आयोजित

बुरहानपुर/19 जनवरी 2021/- उद्यान विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2021) के अवसर पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर गुलाब पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं। 
गुलाब प्रादर्श पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रमाण-पत्र एवं शील्ड दी जावेगी। इसी प्रकार शोभायमान पौधो के लिये स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिये जावेगें। 
अतः प्रदर्शनी में भाग लेने वाले नागरिकों से अनुरोध हैं कि 25 जनवरी, 2021 तक प्रभारी श्री जी.एन.पाण्डे, सेे सम्पर्क कर आपना स्थान सुरक्षित करने का कष्ट करें।  

Post a Comment

Previous Post Next Post