बुरहानपुर/18 जनवरी 2021/-जिले में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पॉजेटिव आने पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जिला बुरहानपुर डॉ.एल.एस.बघेल द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम झीरी, (जहॉ मृत पक्षीयों की रिपोर्ट पॉजेटिव आई है) स्पॉट निरीक्षण किया गया साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि वे पोल्ट्रीफार्म संचालकों, मुर्गीपालकों एवं विक्रेताओं के सतत् संपर्क में रहें एवं बर्ड फ्लू की गाईड लाईन के अनुसार उन्हें निर्देशित करें।
पक्षियों की मृत्यु होने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचित करें। विभाग द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों में अलग-अलग अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पक्षियों की मृत्यु होने पर तत्काल सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
Tags
बुरहानपुर समाचार