स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस
- जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को बताया है कि 18 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं दी जानी चाहिए।
- गर्भवती, अपनी गर्भावस्था को लेकर अनिश्चित महिलाओं और बच्चों को स्तनपान कराने वाली मांओं से वैक्सीन लगवाने से बचने को कहा गया है। अभी तक ऐसी महिलाओं पर वैक्सीन का ट्रायल नहीं किया गया है।
- ट्रायल में शामिल अगर किसी व्यक्ति को वैक्सीन से एलर्जी हुई थी तो उसे भी खुराक लगवाने से बचने को कहा गया है।
- जो लोग ब्लीडिंग डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं या खून पतला करने की दवाई ले रहे हैं।
- इसके अलावा भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मामलों में नहीं लगवानी चाहिए, जिसके बारे में पूरी जानकारी वैक्सीनेशन ऑफिसर को देनी चाहिए।
- उन लोगों को भी वैक्सीन न लगवाने को कहा गया है जिन्हें किसी भी वैक्सीन या इंजेक्शन के जरिये दिए जाने वाले इलाज और दवाओं आदि से एलर्जी है।