कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पैरालीगल वालेंटियर्स का हुआ सम्मान

बुरहानपुर 21 जनवरी, 2021- जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र एस0 पाटीदार के मार्गदर्शन में कोविड-19 महामारी काल के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय, पीड़ितों एवं जरूरतमदों तथा प्रवासी मजदूरों को विधिक सेवा एवं राहत पहुंचाने का सतत् कार्य किया गया था। लॉकडॉउन के दौरान विधिक सेवा संस्था के पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा गांव, मोहल्ले, एवं दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, पेयजल, राशन, दवाईयां एवं गरीबों को निःशुल्क जूते-चप्पल उपलब्ध कराने का राहत कार्य तथा कानूनी मदद पहुंचाने का भी कार्य किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किये गये उक्त जन सेवा-कार्यों को ध्यान में रखकर विधिक सेवा संस्था के पैरालीगल वालंेटियर्स को म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे श्री नरेन्द्र पटेल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विधिक सेवा संस्था के लगभग सभी पैरालीगल वॉलंेटियर्स द्वारा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सेवाएं प्रदान की गई है, सर्वश्री राजू मनोहर भवरे, श्रीमति आशा दलाल, रवीन्द्र महाजन, शुभम विश्वकर्मा एवं जितेन्द्र श्यामलाल जामुदे, पेरालीगल वॉलेंटियर्स के कार्यों को उत्कृष्ट मानते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है, जिन्हें गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एव अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र एस0 पाटीदार द्वारा सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post