बुरहानपुर - मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सराहनीय पहल देखने में आ रही है,इस अनोखी पहल में महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं के बारे में पोस्टर के जरिए जागरुकता लायी जा रही है।
इस अभियान को महिलाओं की सुरक्षा का 'सम्मान' नाम दिया गया है।
जागरूकता अभियान " सम्मान" कार्यक्रम स्थानीय सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या शाला में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सचेत करना व अपराधों की रोकथाम हेतु लघु फ़िल्म व अन्य सूचना के माध्यम से समझाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना तथा महिलाओं की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना इसके लिए नारा दिया गया है कि "कुछ कहो , कुछ करो, समझदारी से".
•महिला एवं बच्चों में सुरक्षा का भाव हो इस हेतु उन्हें उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सचेत करना व अपराधों की रोकथाम हेतु ध्यान रखने वाली बातों को जन जागरूकता के माध्यम से समझाया जा रहा है।
उक्त अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी गिरवर सिंह जी,आर.आई. राधा यादव, सब इंस्पेक्टर पूजा मोरे,शाला की प्राचार्या नीना गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मनोज अग्रवाल, श्री मति मीना चौहान,तसनीम मर्चेंट, मोहम्मद मर्चेंट,उषा अग्रवाल, रजनी गट्टानी,बेला तारकस,सरोज मैडम आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार