होली में अक्सर लोग भांग का सेवन या भांग की ठंडाई पीना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ देर बाद भांग का नशा पीने वाले व्यक्ति के साथ ही परिवार भी परेशान हो जाता है।
ऐसे में भांग का नशा उतारने का घरेलू उपाय -
01. भांग का नशा ज़्यादा चढ़ गया हो तो पकी ईमली 30 ग्राम को 250 एमएल पानी में भिगोकर, मथकर, छानकर उसमें 30 ग्राम गुड़ मिलाकर इमली का यह पानी पिएं.
02. ज़्यादा मात्रा में छाछ पिलाएं अथवा मीठा ताज़ा दही लें.
03. नींबू चूसने को दें अथवा नींबू का रस या नींबू पानी पिलाएं.04. भांग के नशे के बाद कोई भी मीठी चीज़ या हैवी डाइट न लें. इससे भांग का नशा और ज़्यादा चढ़ता है.
05. भांग के नशे से उत्पन्न बेहोशी दूर करने के लिए सरसों का तेल गर्म करके गुनगुने तेल की बूंदें रोगी के दोनों कानों में डालें.
07. ताज़ा नारियल पानी भी नशा उतारने के लिए बढ़िया उपाय है. नारियल पानी तथा खट्टे फ्रूट्स में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो नशा पैदा करनेवाले तत्वों को बेअसर कर देते हैं.
Tags
स्वास्थ्य समाचार

