जिला केमिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर द्वारा वेक्सीन टीकाकरण अभियान गाइडलाइन में दवा व्यवसाइयों को भी शामिल करने की मांग...कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर नि.प्र. - आज जिला केमिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के नाम एक ज्ञापन श्रीमान ज़िलाधीश महोदय को दिया गया l  
जिसमें कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन को लगाने हेतु शासन द्वारा तय प्रथम टीकाकरण अभियान गाइडलाइन में दवा व्यवसाइयों को भी शामिल  करने के लिए मांग की गई l क्योकि कोरोना काल में दवाई व्यवसाईयो ने भी अपनी जान हथेली पर रख लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों में भी ज़िलाधीश महोदय के निर्देश पर दवाई की दुकाने खुली रख शहर की जनता को स्वास्थ्य की दृष्टी से लाभ पहुचाने हेतु कोई कसर बाकी नही रखी l इस दौरान सन्गठन के 12 सदस्य एवँ 8 कर्मचारियों को कोरोना भी हुवा ।
इसी परिपेक्ष में जिलाधीश महोदय से मांग की गई है की दवाई विक्रेता संघ बुरहानपुर के समस्त सदस्यों के साथ व्यवसाय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भी यह टिका प्रथम अभियान में लगे l 
जिला केमिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर संगठन के विचार से सहमति व्यक्त कर जिलाधिष महोदय ने संगठन की मांग को शासन के समक्ष पहुचाने का आश्वासन दिया । 
इस अवसर पर दवाई विक्रेता संगठन बुरहानपुर की और से ज्ञापन भेंट अवसर पर अध्यक्ष श्री मनोज अगनानी ,सचिव शरद जैन ,प्रदेश संभागीय सचिव श्री नीरज कक्कड़, संगठन के कोषाध्यक्ष श्री ऋषिराज गुजराती ,पी आर ओ श्री रामलखन यादव , श्री महेंद्र जैन एवं अन्य साथी उपस्थित थे ।
उपरोक्त जानकारी दवाई विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज अगनानी , सचिव शरद जैन ने दी l

Post a Comment

Previous Post Next Post