दुनिया में संक्रमितों की संख्या 6.62 करोड़ के पार, अब तक 15.25 लाख लोगों की ले चूका हैं जान

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से 6.62 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले साल के आखिर में चीन में पहली बार इस वायरस का पता चला था। फिर, कुछ ही महीनों में यह वायरस दुनियाभर में फैल गया। इस वायरस से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 
अमेरिका में पिछले शनिवार तक 24 घंटों में दो लाख 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 96 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 36 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 47 हजार मामले दर्ज किए गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post