बुरहानपुर - जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में दिनांक 25/12/2020 को ग्राम / नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण करवाया गया, जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों से कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम / नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का पुलिस प्रशासन में योगदान और ग्राम एवं नगर के प्रति उनके उत्तरदायित्व की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
शहर एवं ग्रामीण इलाकों में समिति के द्वारा कानून व्यवस्था में , सूचना संकलन में , ट्रेफिक व्यवस्था में , एवं जिला बुरहानपुर की अतिसंवेदनशीलता को देखते हुए विभिन्न त्यौहारों में पुलिस प्रशासन की मदद करने एवं उनके साथ किये गये कार्य को सराहा ।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा समिति के सदस्यों को मास्क एवं टी शर्ट का वितरण किया गया ।
अंत में सभी आमंत्रित सदस्यों को प्रीति भोज करवाया गया ।
कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री बी पी वर्मा , रक्षित निरीक्षक राधा यादव , यातायात प्रभारी हेमंत पाटीदार , लाईन सूबेदार रीना यादव , उप निरी अंकिता भूरिया , पउनि प्रियंका , पउनि अलीमउद्दीन एवं 107 समिति के सदस्यों ने भाग लिया ।
Tags
बुरहानपुर समाचार