रेडक्राॅस सोसायटी बुरहानपुर द्वारा कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान

बुरहानपुर - भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा बुरहानपुर द्वारा श्रीमान प्रवीणसिंह, कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में संस्था को दिये गये दान एवं रेडक्राॅस वाॅलेंटियर्स द्वारा कोरोना काल में किये गये सराहनीय कार्यों हेतु कोरोना वाॅरियर्स सम्मान सभा का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभागृह में किया गया। 
रेडक्रास सोसायटी राज्य शाखा भोपाल द्वारा कोरोना अंतर्गत सराहनीय कार्य हेतु कलेक्टर महोदय का सम्मान किया गया है।  इसके पश्‍‍‍‍चात शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बुरहानपुर, शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा बुरहानपुर, अध्यक्ष केला व्यापारी संगठन बुरहानपुर, अध्यक्ष केला बिक्री संघ बुरहानपुर, सत्यसांई केला सप्लायर्स बुरहानपुर, सेहत हाॅस्पीटल बुरहानपुर, डाॅ.के.पी.श्रोती चेयरमैन, श्रीमती मेघा भिडे वाईस चेयरमैन, श्री राजेन्द्रकुमार सलुजा कोषाध्यक्ष, डाॅ. मनोज अग्रवाल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), श्री मंसूर सेवक, श्री नंदकिशोर जांगड़े ,डाॅ. अशोकप्रसाद गुप्ता, श्री रामकुमार अग्रवाल, श्री विजय कुमार सोनी, श्री अताउल्लाह खान, श्री असद चैधरी, श्री सत्यनारायण लढ्ढा जी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
सम्मान सभा मे रेडक्रास सोसायटी प्रबंध एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। 
कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी दानदाताओं को धन्यवाद एवं रेडक्राॅस वाॅलेंटियर्स के कार्यो की सराहना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post