भोपाल: दो साल पहले भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामने वाला पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने फिर से घर वापसी कर ली है।
आज मंगलवार को भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में सरताज सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
पिछले दिनों राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल प्रवास पर आए थे, तब सरताज सिंह ने उनसे सीएम हाउस में मुलाकात की थी।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट सिवनी मालवा से टिकट नहीं मिलने पर वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे.