पुरानी बैन करेंसी के मामले में बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही थाना कोतवाली ने चार आरोपियों से जप्त किये 19,06,000 रुपये की पुरानी बैन राशि


केंद्र सरकार द्वारा पुराने चलन के नोट बन्द किये जाने के नोटिफिकेशन के बाद और दी गयी समय सीमा के बाद भी कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से उन करेंसी का अवैधानिक लेन देन कर रहे हैं,इस प्रकार का एक गौरखधंधा बुरहानपुर पुलिस के संज्ञान में 7 नवंबर को आया जिस पर फौरन पुलिस विभाग हरकत में आया और दोषियों को पकड़ा गया, जिन पर धारा 379 भादवि एवं 5/7 the Specific bank note ( cessationliablities ) act 2017 के तहत कार्यवाही की गई । 



बुरहानपुर - दिनांक 07/11/2020 को थाना कोतवाली में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बस स्टैण्ड के पास संदिग्ध हालत में बैग टांगे खडे हैं, जिनकी हरकतें सामान्य यात्रियों की तरह नही है । थाना कोतवाली प्रभारी ने तुरंत टीम तैयार कर बस स्टैंड रवाना किया जहां पर दो संदिग्ध काले व नीले रंग का बैग लिये खडे थे । जिनसे नाम पता पूछताछ करने पर घबराने लगे , जिन्होंने अपना नाम 1. शुभम पिता दिलीप कोष्टी उम्र 27 साल निवासी सरस्वती नगर लालबाग बताया , 2 . सौरभ पिता दिनेशचंद पालीवाल उम्र 29 साल निवासी लक्ष्मीनगर थाना लालबाग का होना बताया । 


संदिग्धों का बैग चेक करने पर उसमें से पुरानी बैन करेंसी के शुभम के बैग से 1000 रुपये के 100 नोट कुल 1,00,000 रुपये एवं सौरभ के बेग से 1000 रुपये के 47 नोट एवं 500 रुपये के 19 नोट कुल 1,56,500 रुपये जप्त किये गये । जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि हम ये पुरानी करेंसी इकट्टा करके इन्दौर में गगन पिता गजराज सिंह तोमर उम्र 37 साल निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर तथा सुभाष शर्मा पिता रामचन्द्र लाल शर्मा उम्र 47 साल अम्बिकापुर एक्सटेंशन इन्दौर को देते हैं । बताये पते पत छापेमारी करके उक्त संदिग्धों और गगन तोमर के पास से 1000 के नोट की 10 गड्डी कुल 10,00,000 रु . एवं 500 के 380 नोट कुल 1,90,000 रु . व आरोपी सुभाष शर्मा से 1000 रु के 700 नोट एवं 500 के 100 नोट कुल 7,50,000 रु जप्त किये । 


चारों आरोपियों से कुल 11,06,500 रु जप्त किये।


सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर सेल उनि विक्रम सिंह बामनिया , उनि दिनेश कुमार दंडोतिया , उनि रामेश्वर बकोरिया , आर . दुर्गेश पटेल , अजय वारुले , विक्रम , शादाब , गुरदीप पटेल , नितेश बिसे की सराहनीय भूमिका रही ।


 


.



Post a Comment

Previous Post Next Post