दांतों को कैविटीज से बचाने के लिए इन 6 बातों का रखें ध्यान -
01. मीठी चीजों का सेवन कम करें - बहुत अधिक मीठा खाने से दांतों में बैक्टीरिया पनपते हैं, जो कि मुंह को एसिडिक बना देते हैं और दांतों के कमजोर होने, सड़ने, टूटने आदि समस्याओं का कारण बनते हैं।
02. अगर मीठी चीजें खा भी रहे हैं, तो खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी से तुरंत कुल्ला कर लें।
03. अपने दांतों को एसिड्स से बचाएं। इसके लिए एल्कोहल (शराब), कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेटबंद जूस, सोडा ड्रिंक्स, चाय और कॉफी का सेवन कम करें, क्योंकि ये ड्रिंक्स दांतों को डैमेज करती हैं।
04. अगर आप इन्हें पी भी रहे हैं, तो सीधे पीने के बजाय स्ट्रॉ का प्रयोग करें, ताकि इनका संपर्क दांतों में कम से कम हो।
05. अपने दांतों को दिन में 2 बार अच्छी तरह ब्रश से जरूर साफ करें।
06. कुछ भी खाने के बाद मुंह में पानी भरकर पूरे मुंह में इसे चलाकर कुल्ला जरूर करें, ताकि आसपास फंसे हुए खाने के कण निकल जाएं।
07. बेहतर होगा कि आप खाने के बाद शुगर-लेस च्युइंगगम खाएं। इससे दांतों का पीएच लेवल सही बना रहता है।
08. हमेशा फ्लोराइडयुक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। देसी नुस्खे, दातून आदि का इस्तेमाल ठीक है, लेकिन दिन में कम से कम 1 बार फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट करना भी जरूरी है, ताकि दांतों को जरूरी मिनरल्स मिल सकें।
09. अपनी डाइट ऐसी रखें, जिससे आपको सभी जरूरी पोषक तत्व, खासकर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में मिलें, क्योंकि ये तीनों ही तत्व दांतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।