नेपानगर : – नेपानगर के ग्राम अंबाडा में निमाड़ के लोकप्रिय जननायक स्वर्गीय ठाकुर शिव कुमार सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
रविवार को ग्राम अंबाडा में ग्रामीणों ने लोकप्रिय जननायक स्वर्गीय ठाकुर शिव कुमार सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई इस बीच ग्राम अंबाडा जनपद सदस्य एवं कॉन्ग्रेस अजा प्रकोष्ठ ग्रामीण जिला अध्यक्ष नगिन भाग्यवार ने भी माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहां की स्वर्गीय ठाकुर शिव कुमार सिंह जी एक ऐसे लोकप्रिय जननायक सांसद थे, जो गरीबों के लिए रात दिन तत्पर रहते थे। इस अवसर पर भारत पवार, नवाब, योगेश पवार, शिवा राठौर, मधुकर चौधरी, कृष्णा खड़के, संतोष मनोहर अप्पा, अशोक पटेल, आत्माराम भाग्यवार, श्यामलाल, सहित ग्रामीण उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार