बुरहानपुर - संगठनात्मक चुनाव वर्ष 2019-22 के तहत शनिवार को मंडल चुनाव के संभाग प्रभारी श्री राजेश डोंगरे एवं जिला प्रभारी श्री रामदास शिवहरे के मार्गदर्शन में तीन और मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई।
इनमें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, बहादरपुर मंडल और शाहपुर मंडल शामिल है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
◆ बहादरपुर मंडल-
-अध्यक्ष दीपक महाजन पातोंडा, उपाध्यक्ष अशोक लाड बोरगांव, योगेश महाजन चिंचाला, संदीप कोली बिरोदा, सतीष महाजन बहादरपुर, संतोष वारूडे गणेश कॉलोनी, गोपाल गहुले गव्हाना, महामंत्री योगेश महाजन लोधीपुरा, प्रवीण घायटे हतनूर, मंत्री संगीता तुकाराम गोयकर भोलाना, शेरसिंग चौहान बसाली, नम्रता पाठक फतेहपुर, अक्षय महाजन लोनी, केसरीबाई झिंझाड खामला, बांदीबाई जयपाल बलडी, कोषाध्यक्ष महेंद्र चौधरी बहादरपुर बनाए गए।
◆ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल-
- अध्यक्ष विनोदराव जगतराव पाटिल इंदिरा कॉलोनी, उपाध्यक्ष लता एंडोले लालबाग, गजेंद्र भगवान पाटिल लेबर कॉलोनी, संदीप महाजन न्यामतपुरा, मनोज पाटिल गांधी कॉलोनी, अमोल भगत राजपुरा, दीपक पवार लेबर कॉलोनी, महामंत्री रविंद्र बावस्कर शिवाजीनगर, अजय उज्जैनवाला संजय नगर, मंत्री सुनिल भिसे मिल चाल, ज्योति परेश महाजन रास्तीपुरा, विजय भावसार रूईकर वार्ड, शोभना भगवान कोसोदे न्यू इंदिरा कॉलोनी, संध्या कदवाने डाकवाडी, अविनाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष योगेश ठाकरे सीके कॉलोनी व मीडिया प्रभारी विजय राठौर डाकवाडी बनाए गए।
◆ शाहपुर मंडल-
अध्यक्ष विक्रमसिंह जयकुमारसिंह चौहान शाहपुर, उपाध्यक्ष प्रभाकर सीताराम चौधरी नाचनखेड़ा, सुनील त्र्यम्बक महाजन फोफनार, दीपक पुंडलिक चौधरी सिरसोदा, गोपाल एकनाथ चौधरी शाहपुर, वैभव धनराज महाजन खामनी, शारदा राजकुमार महाजन धामनगाँव, महामंत्री हेमंत नारायण पाटिल भावसा, संतोष विश्वनाथ सूर्यवंशी दहीहंदी, मंत्री अरुणा साहेबराव महाजन शाहपुर, सुलभा अशोक निकम शाहपुर, प्रमोद गणेश चापोरा, आशा गणेश कोली शाहपुर संजय बिसन महाजन शाहपुर, मिश्रीलाल चौहान खारी व कोषाध्यक्ष स्वप्निल अनिल पाटिल दापोरा बनाए गए।