लव जिहाद के खिलाफ शिवराज का बड़ा ऐलान, MP में जल्द बनेगा कठोर कानून


भोपाल: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जाएगा. यह ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है. मंत्रालय में चौहान ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इसमें लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की बात कही।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, "प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा. यह पूर्ण रूप से अवैध और गैर-कानूनी है. इसके खिलाफ प्रदेश में कानून बनाया जाएगा."


मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. इस संबंध में नियमित रूप से फॉलोअप किया जाए.


बता दें कि हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा था कि अगर शादी का मकसद केवल धर्मपरिवर्तन कराना है तो था कि केवल शादी के लिए धर्मपरिवर्तन करना स्वीकार्य नहीं है.


कोर्ट ने नूर जहां बेगम केस के फैसले का हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि शादी के लिए धर्म बदलना स्वीकार्य नहीं है. इस केस में हिंदू लड़कियों ने धर्म बदलकर मुस्लिम लड़के से शादी की थी.


सवाल था कि क्या हिंदू लड़की धर्म बदलकर मुस्लिम लड़के से शादी कर सकती है और यह शादी वैध होगी. 


Post a Comment

Previous Post Next Post