खाली पेट इन चीजों का सेवन ना करे -
जैसा की आप सबको पता है कि अगर हमारी सेहत नहीं सही नहीं है तो हमारा पैसा किसी भी काम का नहीं है। सबसे पहले हमें हमारे शहर को सही रखना चाहिए, इसके लिए हमें कुछ ऐसी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमें क्या खाना है और किस समय खाना है और कौन-कौन सी चीजें हमारे लिए अच्छी है।
क्योंकि अगर हम एसिड की ज्यादा मात्रा वाली चीजों को खाली पेट खा लेते हैं तो वह हमारे स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। तो इसलिए हमें पता होना चाहिए कि कौन-कौन सी चीजें कब खानी चाहिए और कब नहीं खानी चाहिए।
खाली पेट इन 8 चीजों को ना खाएँ
◆ टमाटर : टमाटर बहुत लाभकारी सब्जी है। लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से एसीडिटी की समस्या हो जाती है। पाचन प्रभावित होता है। पथरी का शिकार भी हो सकते हैं।
◆ केला : केला लाभकारी फल है। केले मे मैग्नीशियम तथा पोटैशियम बहुत अधिक मात्रा मे पाया जाता है I लेकिन खाली पेट इसके सेवन से शरीर मे दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। क्योंकि केला भारी होता है तथा पचने मे बहुत अधिक समय लेता है।
◆ तरबूज : खाली पेट तरबूज के सेवन से पाचन तंत्र मे एसिड की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है। जिसके कारण पेट मे तेजी से गैस बनती है।
◆ मसालेदार भोजन : खाली पेट मसालेदार भोजन खाना भी आपके पेट को नुकसान पहुंचाता है। इससे गस्ट्राइसिस तथा कोलाइटिस की समस्याएँ हो जाती हैं।
◆ लेमन सोडा : सोडे मे अधिक मात्रा मे कार्बोनेट एसिड होता है। जिससे पाचन प्रभावित होता है। उल्टी, गैस तथा माइग्रेन की समस्याएँ हो सकती हैं।
◆ दवाइयाँ : खाली पेट दवाइयाँ खाने से पेट मे एसिड की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। जिससे गस्ट्राइसिस, पेट मे सूजन, गैस, उल्टी तथा लूज मोशन आदि अनेक समस्याएँ हो सकती हैं।
◆ चाय और काफी : हम सभी जानते हैं कि चाय/काफी मे कैफीन पाया जाता है। जिसके कारण खाली पेट चाय/काफी पीने से एसीडिटी, गैस, बदहज़्मी, कब्ज तथा माइग्रेन की समस्याएँ हो जाती हैं।
◆ दही : दोस्तों वैसे तो आपने सुना होगा कि दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक है और यह बात सत्य भी है कि दही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, लेकिन खाली पेट अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपके पेट में यह मरोड़ पैदा कर सकता है।
Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
