चाइल्डलाइन बुरहानपुर द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन


बुरहानपुर - दिनांक 19-11-2020 को चाइल्डलाइन बुरहानपुर तथा सब सेंटर नेपानगर द्वारा संयुक्त रुप से गतिविधि करते हुए ग्राम पातोंडा की शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के छठवें दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


सर्व प्रथम टीम द्वारा सभी बच्चों के हैंड सेनीटाइज किये व बच्चों को मास्क वितरित किए, इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का उद्देश्य समझाते हुए चाइल्डलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


उक्त कार्यक्रम में चाइल्ड द्वारा बच्चों को दो भागों में विभाजित कर दोनों टीमों (बालको एवं बालिकाओं) को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अतिथियों के माध्यम से दिया गया। 


इस अवसर पर ग्राम पंचायत पातोंडा के पंच संतोष पाटिल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना विजयवर्गीय, हीराबाई लोखंडे दोनों सहायिका तथा चाइल्डलाइन बुरहानपुर के कोऑर्डिनेटर हरीश महाजन, सदस्य पवन पाटील, फ्रैंक एंथोनी, मयूर महाजन, अक्षय महाजन अभिलाषा चौबे, निरल टोप्पो, चाइल्ड लाइन सब सेंटर नेपानगर के कोऑर्डिनेटर आशीष ठाकुर, टीम सदस्य सुनील शिंदे, टीकम सोनवाने, पूजा परते व शेख वसीम सहित 40 बच्चे,10 वयस्क लोग उपस्थिय थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post