बुरहानपुर - चाइल्डलाइन बुरहानपुर द्वारा चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह/बाल अधिकार सप्ताह बाल दिवस 14 नवंबर से शुरू किया गया है,जो 20 नवंबर तक मनाया जाएगा।
इस सप्ताह के पांचवे दिवस के अवसर पर चाइल्डलाइन टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी,(जिला बाल संरक्षण अधिकारी) सहित अन्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चाइल्डलाइन के सदस्यों ने फ्रेंडशिप बेल्ट बांधे।
टीम द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई, एसजेपीयू प्रभारी नरेंद्र दांगी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक राजेंद्र गौड़, देवनंदिनी बघेल, सहारा बाल गृह के डायरेक्टर मुकेश दरबार अधीक्षक सुरेश देवड़ा, वन स्टॉप सेन्टर की प्रशासक एवं अन्य विभागों के स्टाफ को फ्रेंडशिप बेल्ट, बांधकर एवं कार्ड देकर चाइल्ड लाइन का दोस्त बनाया।
इस अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम से कोऑर्डिनेटर हरीश महाजन, टीम सदस्य पवन पाटील, फ्रैंक एंथोनी, अभिलाषा चौबे, मयूर महाजन, अक्षय महाजन एवं वालेंटियर निरल टोप्पो उपस्थित थे।