जिले के थाना क्षेत्रों में शांति समिति की मीटिंग आयोजित आगामी त्यौहार शासन की गाईडलाईन्स के अनुसार मनाने की हिदायत दी गयी


बुरहानपुर - जिले में नवारात्रि में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना एवं बालाजी हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है । 


कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की मीटिंग बुलाकर आगामी त्यौहारों में सतर्कता बरतने के आदेश दिये हैं । 



आदेश के पालन में सभी थाना प्रभारियों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र की शांति समिति की मीटिंग ली गई । 


थाना कोतवाली में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक , एस डी एम महोदय , नगर निगम विध्युत विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं शांति समिति के सर्व धर्म के गणमान्य नागरिक शामिल थे । 


मीटिंग में नवारत्र में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना एवं बालाजी पर्व को लेकर कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी साथ ही त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन की गाइडलाईन का पालन करते हुए मनाने की समझाईश भी दी गई । 



थाना खकनार में श्री मान थाना प्रभारी , एवं श्रीमान तहसीलदार मीटिंग में मौजूद रहे । 


थाना लालबाग में श्रीमान सी एस पी महोदय ने मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश पढकर सुनाये । 


थाना नेपानगर की मीटिंग में श्रीमान एस डी ओ पी महोदय एवं थाना प्रभारी द्वारा की गई अच्छी व्यवस्थाओं के लिये नगर शांति समिति द्वारा एस डी ओ पी महोदय एवं थाना प्रभारी का सम्मान भी किया गया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post