स्पिरिट के अवैध भण्डारण एवं विक्रय की जांच हेतु समिति गठित

बुरहानपुर | 20-अक्तूबर-2020


बुरहानपुर जिले में अनुभाग बुरहानपुर तथा नेपानगर में अवैधानिक रूप से डिनेचरड स्पिरिट एवं सर्जिकल स्पिरिट एवं अन्य किसी भी प्रकार के स्पिरिट के अवैध भण्डारण एवं विक्रय पर कार्यवाही करने तथा जिले में समस्त संबंधित दुकानो/मेडिकल स्टोर्स में इसकी सघन निरंतर जांच करने हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह द्वारा समितियों का गठन किया गया है। 


    गठित समिति के सदस्य आवंटित क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर जांच करेंगे तथा सभी संबंधित दुकान/मेडिकल संस्थानों को जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करवाना सुनिश्चित करायेंगे तथा डिनेचरड स्पिरिट एवं सर्जिकल स्पिरिट के भण्डारण एवं विक्रय पर सतत् निगरानी रखेंगे एवं अवैधानिकता पायी जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित कर इसकी जानकारी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को देंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post