पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को दिया गया चुनावी प्रशिक्षण "नेपानगर विधानसभा उप निर्वाचन-2020"


बुरहानपुर 21-अक्तूबर-2020


नेपानगर विधानसभा क्षेत्र-179 उप चुनाव अंतर्गत पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी को चुनावी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी का द्वितीय प्रशिक्षण आज 21 से प्रारंभ हुआ है जो कि 23 अक्टूबर, 2020 तक केंद्रीय विद्यालय बुरहानपुर में आयोजित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण सत्र प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हो रहा है। आज सूचीबद्ध पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र-1 का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण नियुक्त मास्टर टेनर्स द्वारा दिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post