बुरहानपुर - 9 अक्टूबर को नेपानगर विधानसभा के ग्राम तुकईथड़ में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सम्मेलन की जानकारी देने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खकनार क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सम्मेलन की जानकारी दी।
मंगलवार को ज्ञानेश्वरजी पाटील ने ग्राम सायर, सांईखेड़ा और नांदुराखुर्द में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल होने की पूरी पक्रिया से अवगत कराया। कार्यकर्ताआंे को बताया गया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होगा। इसके लिए सभी सेक्टर में पन्ना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर प्रभारी और पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के बाद एक प्रवेश पास दिया जाएगा। प्रवेश पास देखकर ही सम्मेलन में प्रवेश दिया जाएगा। सम्मेलन स्थल पर अलग-अलग सेक्टरों के कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था उनके सेक्टर के अनुसार रहेगी। इसके लिए सभी सेक्टरों के लिए अलग-अलग लाइन रहेगी। कोई भी कार्यकर्ता दूसरे सेक्टर की लाइन में नहीं बैठ सकेंगे।
श्री पाटिल ने बताया रजिस्ट्रेशन फार्म में सभी जानकारी सटीक होनी चाहिए। क्योंकि भोपाल से पार्टी पदाधिकारी सत्यापन कर सकते हैं।
श्री पाटिल ने कार्यकर्ताओं को बताया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए सुमित्रा कास्डेकर को जिताना जरूरी है। पिछले 15 महीने में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया। जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही योजनाएं बंद करवा दी। किसानों का कर्ज माफ तो नहीं हुआ, लेकिन किसान डिफाल्टर जरूर हो गए। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं कि गरीबों का ध्यान रखने वाले शिवराजसिंह चैहान को मुख्यमंत्री बनाएंगे तो योजनाएं फिर से शुरू हो सकेंगी। जरूरतमंदो को लाभ मिलेगा। इस दौरान सह-प्रभारी युवराज महाजन, मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, सतीष देशमुख, विजय चैधरी, निलेश चैकसे सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।